देवरिया, मार्च 9 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज की है। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के लुवठहीं गांव के रहने वाले आदित्य गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन मार्च की सायं करीब सात बजे उनके पिता अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र वैरागी प्रसाद गुप्ता जंगल पिपरा गांव के रहने वाले मुरारी निषाद के घर पहुंचे थे।इसी बीच पीछे से आ रही एक बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। आनन फानन में वह लोग उन्हें लेकर गौरीबाजार सीएचसी पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने बाइक संख्या यूपी 52 सीडी 2686 के चालक के खिलाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.