गंगापार, जून 3 -- कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के नेचुना गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण मिश्र रोज की तरह कौंधियारा से भरहरा होते हुए बाइक से अपने गांव नेचुना लौट रहे थे। इसी बीच उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह बगल में नहर पुलिया के नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आते जाते राहगीरों की मदद से उन्हें उठाया गया। ग्रामीणों द्वारा उनकी पहचान करने के बाद परिजनों और कौंधियारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जारी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.