अज्ञात बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल,गंभीर
श्रावस्ती, अक्टूबर 4 -- जमुनहा,संवाददाता। जमुनहा-बहराइच राजमार्ग पर कानी बोझी नहर के पास मोड़ पर अज्ञात मोटरसाइकिल ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर भैसाही के मजरा भैसाही निवासी बदरू जमा (50) पुत्र नवी अहमद अपनी 11 वर्षीय बेटी को कानी बोझी चौराहा पर इलाज कराने के लिए बाइक से ले जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास सामने से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे सड़क पर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उठाकर निजी साधन से पहले निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया, दोनों की हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया है जहां दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.