बदायूं, अप्रैल 29 -- बदायूं। बाइक की टक्कर से खेत से घर लौट रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कौरेरा गांव के पास हुआ। गांव निवासी रामगोपाल 64 वर्ष पुत्र लीलाधर मंगलवार को खेत से अपने घर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ...