गढ़वा, मई 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग पर अमरोरा स्थित गैस गोदाम के समीप शनिवार की रात बाइक की टक्कर से दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजनों की मदद से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में अमरोरा निवासी सुभी सिंह के पुत्र 12 वर्षीय जितेंद्र कुमार और लालजी राम के 14 वर्षीय पुत्र किशन भुईंया हैं। बताया जाता है कि दोनों रात में गैस गोदाम की ओर से मुख्य सड़क होते पैदल ही घर लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी खरौंधी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची...