दुमका, जून 10 -- हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट के नोनीगांव में छिनतई की एक घटना सामने आई है। घटना मंगलवार के रात की है प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद ज्वेलर्स के दुकानदार मालिक अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- नोनीगांव में ज्वेलर्स से 1 लाख के आभूषण छीनकर बदमाश फरारघटना का विवरण घर जाने के दौरान नोनीगांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने उनके पास मौजूद आभूषण छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव मौके पर पहुंची और दुकान मालिक विनोद कुमार से मामले की जांच शुरू कर दी। विनोद कुमार ने बताया कि वह घर जा रहे थे उसी दरमियान अचानक एक व्यक्ति बाइक के सामने खड़ा हो गया। बाइक के सामने आते देख वह अपने गाड़ी को खड़ा कर दिया इतने में वह व्यक्ति उसके गाड़ी की चाबी को छीन लिया तथा उसके सर पर जोरदार वार ...