मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में लूट के मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। शनिवार को गांव पीनना निवासी रवि अपने बच्चों के साथ मौजूद था। उसका कहना था कि शाम के समय मकान में चार बदमाश घुस आए और उसे परिवार सहित बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मकान के फर्श को तोडकर उसमे छिपाकर रखे गए जेवरात निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस ने रवि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...