जमुई, अप्रैल 11 -- अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक घायल,रेफर झाझा, निज संवाददाताशनिवार को झाझा के काबर-पैरगाहा सड़क पर घुटिया गांव पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात पिक अप की ठोकर से सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मार देने से बाइक पर सवार एक शिक्षक के गंभीर रूप से घायल हो जाने की घटना सामने आई है। घायल शिक्षक का राजन कुमार बताया जाता है जो जानकारीनुसार झाझा के बैजला स्थित प्लस टू स्कूल में शिक्षक हैं। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर घायल शिक्षक को इलाज हेतु झाझा के सीएचसी लेकर आई। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को उन्हें जमुई के सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...