मिर्जापुर, जून 15 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार में पिकअप और बाइक की टक्कर में प्रयागराज निवासी बाइक सवार अब्बू लाल की मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के भाई सूर्यभान ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर देकर बताया कि प्रयागराज जिले कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार कलां गांव निवासी भाई अब्बू बीते 11 जून को ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट गांव गया था। यहां देवहट गांव निवासी आशीष बिंद के साथ बाइक से ड्रमंडगंज बाजार गया। बाइक से लौटते समय रास्ते में पिकअप ने लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाई अब्बू व आशीष को गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने अब्बू लाल को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभा...