पीलीभीत, मार्च 19 -- पूरनपुर। घुंघचिहाई थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई थी। जबकि मां और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मोहनपुर जप्ती निवासी रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को उसका भाई मुकेश कुमार (35) अपनी चार वर्षीय बेटी अनामिका उर्फ आरोही समेत परिजनों के साथ बाइक से न्यूरापुर स्थित ससुराल जा रहा था। घुघचिहाई क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्ची अनामिका ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं आरती देवी और उनके दो पुत्र दुर्वेश व कृष्णा गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.