बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। अपहरण, शारीरिक शोषण व अवैध अंग प्रत्यारोपण करने वालों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ न्यायालय एसीजे फर्स्ट/एसीजेएम के आदेश पर कादरचौक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में लापता हुई महिला की जिंदा या मुर्दा बरामदगी की मांग की गई है। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला उस समय गंभीर हो गया जब एक ग्रामीण ने अपनी विवाहित बेटी के अचानक लापता होने की जानकारी अदालत में दी। उसने बताया कि 37 वर्षीय बेटी कासगंज जिले के अमापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल में रहती है और 31 जुलाई 2025 की शाम वह पूरी इच्छा से मायके आई थी। रक्षाबंधन मनाने के बाद 11 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी ने बेटी को ससुराल भेजने के लिए गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.