अज्ञात ने लगाई आग, लाखों का सामान जला
पीलीभीत, जून 3 -- गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव घियोना में गांव के बाहर मंदिर के निकट बने छप्परपोश घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने से लाखों रुपए कीमत का नुकसान हो गया है। आरोप है कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने छप्पर आग लगा दी। आग लगने से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान, मवेशी और कृषि उपज समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। गांव निवासी गंगाराम पुत्र छेदालाल का परिवार गर्मी के कारण घर के सामने स्थित बाग में सो रहा था। तभी रात में छप्परपोश घर में अचानक आग लग गई। एक बाइक, तीन साइकिलें, करीब एक कुंतल लहसुन, घरेलू सामान, गैस सिलिंडर तथा अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। छप्पर में बंधे गौवंशीय पशु झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक बैल बुरी तरह झुलस गया है। अलावा घर के पास दो आम के पेड़ भी आग की चपेट में आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.