गढ़वा, अप्रैल 8 -- रंका। थानांतर्गत कटरा गांव निवासी जगदीश चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र दासू चौधरी को दो अज्ञात नकाबपोश ने मारपीट कर घायल कर दिया। उस दौरान शोर मचाने पर दोनों नकाबपोश भाग गए। बताया जाता है कि युवक दासू घर से दो किलोमीटर जंगल गया था। वहीं उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास महुआ चुन रहे ग्रामीण जब पहुंचे तो दोनों आरोपी भागने में सफल रहे। उसके बाद उसे ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...