लखनऊ, अप्रैल 9 -- दूल्हे की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मामला दर्ज कर नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच कर रहीमोहनलालगंज। संवाददाताशादी की खुशियों के बीच अज्ञात मोबाइल नम्बरों से वाट्सएप पर आए मैसेज ने दोनों परिवारों की नींद उड़ा दी। एक तरफ होने वाले दूल्हे को वाट्सएप पर मैसेज कर शादी करने पर दुल्हन के खुदकुशी कर लेने की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ लड़की के पिता को मैसेज कर शादी न करने का दबाव बना रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच कर रही है।मोहनलालगंज कस्बे में रहने वाले युवक की शादी 26 अप्रैल को एटा में रहने वाली लड़की से तय है। 5 अप्रैल को रात 9 बजे लड़के के मोबाइल नम्बर के वाट्सएप पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया। मैसेज करने वाला शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा। लड़के ने ससुराल पक्ष में उस मोबाइ...