बरेली, मार्च 27 -- शीशगढ़। कस्बा में बुधवार रात्रि डंपर ने बिजली के सात खंभे तोड़ दिए। इससे 7 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। अवर अभियंता ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।बुधवार रात 3:00 बजे डंपर ने बिजली के 7 खंभे तोड़ दिए। गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। लाइनमैन ने शीशगढ़ थाना बाजार से 11केवीए के जम्फर खोलकर पीछे की लाइन को चालू किया। जेई संतोष कुमार ने बताया कि खंभा टूटने से 11 केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया। सुबह 10:00 बजे तक आपूर्ति बंद रही। जेई ने बताया कि खंभें टूटने से लाखों का नुकसान हुआ है। शीशगढ़ थाने में केस दर्ज कराने को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...