अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, मई 21 -- सितारगंज। सिसौना में तीन मई को हुए हादसे में अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम लामाखेड़ा निवासी सुविता देवी ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मई को उसके पति बाइक से अपनी बहन के घर गांव सिसौना गए थे। वहां से वापस लौटते समय पीजी महाविद्यालय, सितारगंज के पास विपरीत दिशा से आए डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.