रुद्रपुर, फरवरी 14 -- पंतनगर। नगला बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम चमरौआ, पोस्ट साही, थाना भोजीपुरा (बरेली) निवासी मुंशी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी को जसवंत और सुरेश कुमार बाइक से हल्द्वानी से किच्छा जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे लोडेड डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जसवंत को मामूली चोटें आईं, जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल सुरेश का इलाज बरेली के निजी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.