रामपुर, फरवरी 5 -- पटवाई थाना क्षेत्र के रामपुर रोड वाटिका होटल के पास अज्ञात डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार शाम करीब सात बजे मित्रपाल अपनी बीवी के साथ पटवाई से अपने गांव हरदासपुर आ रहे थे l वही रास्ते में पटवाई वाटिका होटल के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे मित्रपाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पीआरवी पुलिस व परिजन मौके पहुंच आ गए मित्रपाल को घायल अवस्था में देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया । वही राहगीरों ने बताया कि एंबुलेंस को फोन कर दिया गया है मगर 20 से 25 मिनट बीत जाने के बाद मौके पर नहीं पहुंची । इसके बाद पीआरवी पुलिस देर ना करते हुए अपनी गाड़ी से घायल मित्रपाल को जिला अस्पताल ले गए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.