काशीपुर, अप्रैल 7 -- काशीपुर। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। अनियंत्रित गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान यूपी के मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम पीपलगांव निवासी 21 वर्षीय इमरान पुत्र महमूद के रूप में हुई है। इमरान चेन्नई में सैलून का काम करता था और कुछ दिन पहले अपने गांव आया था। वह काशीपुर क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में अपनी बुआ के घर एक विवाह समारोह में शामिल होने आया हुआ था। सोमवार शाम इमरान बाइक से बुआ के घर गया था और रात करीब 7:45 बजे वघेलेवाला-पशुपति रोड से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.