अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
मुजफ्फर नगर, जून 27 -- बुढ़ाना। गांव शाहडब्बर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की मां ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मदीनपुर निवासी चंदन कौर पत्नी रमेश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र वीर कुमार बिजली विभाग में एक ठेकेदार के अधीन निजी कार्य करता है। 23 जून की रात करीब नौ बजे वह किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर शाहपुर जा रहा था। आरोप है कि गांव शाहडब्बर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल वीर कुमार को उपचार के लिए सीएचसी शाहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके हाथ और छाती की हड्डी टूटने तथा अन्य गंभीर चोटें आने की पुष्टि की। पीड़िता की तहरीर पर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.