लातेहार, मार्च 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिंडोरकोम मंदिर के समीप गुरुवार को अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मारंगलोर्इया पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी उर्मिला देवी लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक मुकेश कुमार लगभग 20 वर्ष बताया जा रहा है,जो मृतका का भतीजा है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश कुमार अपनी चाची उर्मिला देवी के साथ बालूमाथ बाजार से आवश्यक सामान खरीदकर बाइक से अपने घर बिशनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पिंडोरकोम मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि बाइक चालक मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटन...