औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा फोटो-17 अप्रैल एयूआर 2 कैप्शन- शव के पास जांच करती पुलिस रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के गोरडीहा गुमटी के पास बीच अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक से नीचे शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- दनउर पुल के पास मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका हालांकि थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर मिला है ...