अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत- पेज-3 लीड इनसेट
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के अब्दुलपुर पुल के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव की सूचना सोननगर जीआरपीएफ को दे दी गई। आरपीएफ के अनुसार रविवार को करीब दो बजे डाउन लाइन पर यह घटना हुई। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- पटरी किनारे झाड़ी में मिली युवक की लाश मृतक ने पैंट, गंजी और गमछा पहन रखा है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, रेल ट्रैक किनारे मिला शव
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.