अज्ञात ट्रक चालक पर सड़क हादसे में हुई प्राथमिकी
खगडि़या, मई 19 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थानान्तर्गत पूर्वी ठाठा गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत व आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध खगड़िया ट्रैफिक थाना में मामला दर्ज किया गया। यह मामला घटना में घायल पिकअप चालक रंजीत पासवान के फर्द बयान पर दर्ज किया गया है। इस संबंध मेें कांड संख्या 76/2026 दर्ज किया गया है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि ट्रक के नंबर सत्यापन के बाद भागलपुर का पता मिला है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर घटना का अनुसंधान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: महिला का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.