अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा
हमीरपुर, मई 28 -- बिवांर। बुधवार को बिवांर-बांधुर रोड में पीछे डंपर से टकराये डंपर में आग लगने से खलासी की जलकर मौत हुई थी। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद कानपुर के जैतन रोड घाटमपुर के अरुण कुमार के पिता बबलू कठेरिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 27 मई को रात 2:00 बजे करीब ट्रक नंबर यूपी 32 एमएन 5164 का अज्ञात चालक अपने वाहन को तेज गति लापरवाही चलखते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक यूपी 78 जीटी 3032 पीछे से टकरा जाने से ट्रक में बैठे खलासी अरुण पुत्र बबलू के ट्रक में आग लग जाने से जलकर मौत हो गई है। मृतक के पिता ने ट्रक नंबर सहित अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.