हमीरपुर, अप्रैल 7 -- राठ। बिवांर थानाक्षेत्र अंतर्गत निवादा गांव निवासी शरद सिंह उर्फ लकी ने बताया कि वह 22 मार्च की शाम 5 बजे जलालपुर भेड़ी डांडा के मां महेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन करके अपने गांव जा रहा था। तभी बमराहा नाला मोड़ के पास बिवांर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। जिस कारण वह घायल हो गया और इलाज कराने हमीरपुर गया था। शरद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...