औरैया, अप्रैल 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर शनिवार सुबह छोटा हाथी वाहन और अज्ञात ट्रक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी अजीतमल और बाद में जिला अस्पताल औरैया भेजा गया। जानकारी के अनुसार, अटसू मोहल्ला नवीन नगर निवासी अजय कुशवाह अपने साथ पप्पू पुत्र टेकचंद और विनय कुशवाह के साथ छोटा हाथी वाहन से सुबह औरैया मंडी जा रहे थे। जैसे ही वाहन ग्राम चन्दनापुर के सामने हाइवे पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सवार सभी लोग घायल हो गए।सूचना पर मुरादगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजय कुशवाह और पप्पू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.