अज्ञात ट्रक की टक्कर से एसयूवी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार
मऊ, जुलाई 6 -- मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोगों को भी चोटें आईं। पीड़ित ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, बिहार के पटना निवासी अखिलेश सिंह 4 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ लखनऊ से पटना लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 268.3 के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार लोगों को भी चोटें आईं। क्षतिग्रस्त वाहन एक्सप्रेसवे पर ही खड़ा रह गया। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.