समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड में रिलायंस ज्वेलरी के पास शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के कांचा गांव निवासी शिव कुमार राय के पुत्र प्रिंस कुमार (18) के रूप में की गई है। सदर अस्पताल पर मौजूद मृतक के दोस्त साहिल कुमार ने बताया कि प्रिंस इस वर्ष ही इंटरमीडिएट का परीक्षा दिया था। फिलहाल वह शहर के ही एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे वह किसी मरीज का ब्लड सैंपल लेने के लिए गया था। वापस अपनी बाइक से हॉस्पिटल लौट रहा था। रास्ते में रिलायंस ज्वेलरी के पास अज्ञात ट्रक ने प्रिंस को कुचल दिया और घटनास्थल से फरार हो गये। किसी ने डायल-112 को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.