अज्ञात टैम्पों चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, जून 11 -- डाला। चोपन थाना क्षेत्र नौटोलिया के पास डेढ़ माह पूर्व टेम्पो के धक्के से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत के मामले में चोपन पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चोपन थाना के कोटा गांव के खड़हर डंडी निवासी भगवान दास पुत्र स्व बालकरन ने तहरीर देकर बताया कि मेरे पिता 50 वर्षीय बालकरन को 21 अप्रैल को टैम्पों ने धक्का मार दिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया बुधवार को तहरीर के आधार टेम्पों चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- अज्ञात टैम्पों चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.