पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के खीरी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह में अज्ञात टेंपो के चपेट में आने से अमवा खुर्द गांव निवासी 62 वर्षीय लखन भुइयां की मौत हो गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने टीओपी पुलिस पदाधिकारी को बताया कि रिश्तेदार के यहां से लौटकर खीरी मोड़ में टेंपो से उतरकर घर जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात टेंपो के चपेट में आने से लखन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...