अज्ञात टेंपो के धक्के से एक बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगडि़या, मई 16 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात टेंपो के धक्के से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय सत्तो साह की 58 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे उर्मिला देवी जलकौड़ा चौक से काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत मृतका के भतीजे कृष्ण कुमार ने घटना के संबंध में शनिवार को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.