अज्ञात चोर ने गल्ले से उड़ाए 57 हजार
रुद्रपुर, मई 20 -- दिनेशपुर। ग्राहक बनकर आए एक चोर ने दुकानदार को बातों में उलझा कर गल्ले में रखे 57 हजार के बैग को चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। बाद में दुकानदार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई को गुहार लगाई है। नगर के गूलरभोज मार्ग स्थित हनुमंत इलेक्ट्रॉनिक के स्वामी राजेन्द्र चावला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह दुकान पर बैठे थे। इतने में एक युवक आया और सामान लेने के लिए पर्ची दी। इसके बाद वह सामान निकालने लगे। आरोप है कि इस दौरान शातिर चोर ने मौका आकर गल्ले में रखे बैग को चुरा लिया। इसमें 57 हजार की नकदी मौजूद थी। चोरी का अहसास होने पर उन्होंने आरोपी की खोजबीन की जो उन्हें नहीं मिला। मामले से संबंधित सीसीटीवी की फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दी। इसमें चोर चोरी करता नजर आ रहा है। पुलिस तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.