किशनगंज, अप्रैल 22 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सोमवार की देर रात अज्ञात चोर द्वारा बंद घर का ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी में रखा लगभग तीन लाख मूल्य का जेवरात से जुड़ी घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना नगर पंचायत बहादुरगंज क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या सात रजिस्ट्री आॉफिस काली मंदिर टोला में चंपा देवी के आवास पर घटित हुआ। पीड़ित गृह स्वामिनी चंपा देवी के अनुसार विगत कई दिनों से नये आवास में शिफ्ट करने के कारण रात में पुराने घर पर ताला लगाकर नये घर में सोती थी। मंगलवार की सुबह साफ -सफाई के दौरान पुराने घर के दरवाजे का ताला टूटा पाकर घर के अंदर दाखिल होने पर घर का सामान बिखरा पाया और घर के अलमारी में रखा दो भर सोना एवं सात भर चांदी का जेवरात गायब पाकर चोरी की घटना से अवगत हुई पीड़ित गृह स्वामी के परिजन द्वारा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ आवे...