उन्नाव, मार्च 1 -- पुरवा। उपचार के लिए मरीज लेकर अस्पताल पहुंचे तीमारदार की बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। बाइक ने मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रायबरेली थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के हथिगवां गांव निवासी आशुतोष बाजपेई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर वह मरीज को लेकर सीएचसी पुरवा आया था। बाइक सीएचसी मुख्य गेट के पास खड़ी कर अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद वापस बाहर निकला तो बाइक गायब थी। आसपास लोगों से पूछताछ की गई लेकिन बाइक का कही कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.