अज्ञात चोरों ने परचून की दुकान को बनाया निशाना, हजारों का माल पार
हाथरस, मई 22 -- सासनी, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई में बुधवार को दिन में ही अज्ञात चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पीड़ित दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। अजरोई निवासी अभिनव सिंह पुत्र अशोक कुमार की गांव में परचून की दुकान है। बुधवार को रोजाना की तरह दिन में अधिक गर्मी होने के कारण वह दुकान बंद करके अपने घर सासनी आ गए थे। जब शाम को वापस अपनी दुकान पर पहुंचे और दुकान को खोला तो पीछे लगी हुई खिड़की उखड़ी पड़ी थी। जिसके रास्ते से अज्ञात चोरो ने प्रवेश किया और वहां रखा करीब 4 से 5 हजार रुपये का खाने-पीने का सामान व अन्य कीमती सामग्री चोरी कर ले गए। पीड़ित अभिनव सिंह ने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.