रुडकी, अप्रैल 2 -- ​मंगलौर। लिब्बरहेड़ी में ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर के भीतर से कीमती सामान और तेल चोरी करने की नियत से वारदात को अंजाम दिया है। जेई सौरभ सिंह भाटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...