सुपौल, मार्च 22 -- सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के वार्ड 6 में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर 50 हजार से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी जय प्रकाश मेहता ने भपटियाही थाना पुलिस को आवेदन देकर चोरी की घटना में शामिल अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जिस समय मुशलाधार बारिश हो रही थी। बताया कि रात्रि की करीब 12 बजे के आसपास चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घर में रखे एक बक्सा और एक अटैची को लेकर फरार हो गया। जिसमें रखें 12 भरी चांदी का पायल, 10 भरी चांदी का लॉकेट, 15 भरी का चार चेन, पैर की बिछिया सहित अन्य जेवरात की चोरी कर ली ...