देवघर, मार्च 14 -- करौं। धर्मपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों द्वारा गांव के राम महतो की तीन तथा पावृत राणा की एक गाय चोरी कर ली। चोरी की घटना सुबह होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चारों तरफ फैल गई। जब ग्रामीणों को मवेशी चोरी की घटना की जानकारी हुई तो गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं l जिससे लोगों में डर और असुरक्षा की भावना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों को गिरफ्तार करने और मवेशियों की बरामदगी की मांग की है। ज्ञात हो की चोरों द्वारा पूर्व में विद्यालयों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था l लेकिन वर्तमान में ग्रामीणों के मवेशियों की चोरी कर रहे हैं l चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.