लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले किस्को थाना क्षेत्र के नारी गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर में रखे करीब एक लाख 20 हजार रुपये नकद एवं जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत एवं चिंता का माहौल देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने किस्को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। नारी गांव निवासी मोहिउद्दीन अंसारी की तबीयत खराब होने के कारण परिजन 16 फरवरी को उन्हें इलाज के लिए सिमडेगा ले गए थे। इस दौरान घर पूरी तरह खाली था। मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर घर में घुसे और बक्से और अलमारी में रखी नकद राशि एवं जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना का खुलासा 22 फरवरी को तब हुआ, जब परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.