अज्ञात चोरों ने ग्राम प्रधान से लूटे 21 सौ रूपये
लातेहार, जून 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ बाजार धान बेचने आये हुसम्ब् गांव के ग्राम प्रधान लाजरूस लकड़ा के पास संत जेवियर्स स्कूल समीप दो अज्ञात चोरों ने पीछा व मारपीट कर 21 सौ रुपये दिन दहाड़े लूट कर फरार हो गये। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि वह धान बेचकर प्रखंड मुख्यालय जाति आवासीय प्रमाणपत्र संबधित काम से जा रहे थे। प्रखंड मुख्यालय के दीवार होकर पीछे के रास्ते स्कूल के बगल होते ब्लॉक जा रहे थे। इस क्रम में पीछे से आ रहे दो अज्ञात चोर मारपीट कर पैसे लेकर फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.