कटिहार, अप्रैल 30 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के कामत टोला एवं रायपुर संथाली टोला के बीच एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा खोलकर उसके अंदर कॉपर वायर को निकाल कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर से सैकड़ो किसान खेतों में सिंचाई करते थे। किसानों का कहना है कि रात्रि 10 बजे तक पटवन का काम किया गया है। उसके बाद ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। किसान का नाम राम दास हांसदा,बिसंदेव हांसदा, सोनू मिश्रा, सुशील झा, मोहम्मद तनवीर, डॉ जावेद, शेख आलम,मोहम्मद मेहबूब, शेख जलील, मनोज साह सही दर्जनों किसानों एवं ग्रामीणों ने बताया कि एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर को चोरों द्वारा पहले विद्युत खंभा से उतारकर कर नीचे रखा है। उसके बाद ट्रांसफार्मर के अंदर कॉपर वायर...