भागलपुर, फरवरी 5 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव के बहियार में लगे ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर ली गई। खेत पटवन को लेकर 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। सुबह जब कुछ किसान खेत देखने गए तो ट्रांसफॉर्मर पोल से गायब था। ट्रांसफॉर्मर का सामान नीचे बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर का कीमती क्वायल और तेल निकाल लिया। इसके बाद फरार हो गया। चोरी की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि किसानों के खेत पटवन के लिए यह ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। जिससे दर्जनों किसानों को खेत पटवन के लिए इससे बिजली मिलती थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.