हाजीपुर, मई 3 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय,पचई मुबारक में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सरकारी सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे,तो उन्होंने कार्यालय के ताले के साथ छेड़छाड़ देखी। ग्रामीणों और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में जब ताला खोला गया,तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई महत्वपूर्ण वस्तुएं गायब थीं। चोरी गए सामानों में विभाग द्वारा दिया गया एक टैबलेट, सिम कार्ड, म्यूजिक सिस्टम, दो वायरलेस माइक, ढोलक, खेल सामग्री, दो पंखे, बिजली का एक्सटेंशन बोर्ड और भंडार पंजी जैसे महत्वपूर्ण विद्यालयी दस्तावेज शामिल हैं। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.