बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हरैया थानाक्षेत्र के भदावल कला गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेश सिंह का पूरा परिवार डमरूआ में आयोजित रामायण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर रात में घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।रात करीब 12 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के गहने, नकदी और कुछ कीमती बर्तन चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- ताला तोड़कर बंद पड़े मकान में चोरी घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।पीड़ित परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.