सोनभद्र, जून 23 -- अनपरा,संवाददाता। अज्ञात बाइक चोर एक बार फिर ऊर्जांचल में सक्रिय हो गये है। ताजा मामला अनपरा थानाक्षेत्र में अनपरा मोड़ से हुई बाइक की चोरी का है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पूर्व शक्तिनगर में भी बीते एक माह में तीन बाइक चोरी होने की सूचना है। अनपरा पुलिस को दी तहरीर में बाइक स्वामी अनूप सिंह पुत्र स्व मनोज कुमार सिंह निवासी ग्राम वेलाभेला थाना भदोखर रायबरेली हाल मुकाम डीडीआईईयू ट्रांसपोर्ट अनपरा मोड़ ने शिकायत की है कि उसकी टीवीएस राइडर बाइक रेड ब्लैक रंग की 12 जून को गायब कर दी गयी। बाइक का वास्तविक स्वामी उसके उसके बहनोई नितेश सिंह के नाम पर है। रात को बाइक नीचे खड़ी कर सोने चला गया और सुबह जब ड्यूटी जाने को आया तो बाइक नही मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी ह...