अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी, तफ्तीश शुरू
गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा टीडी सिंह रोड स्थत अमित कुमार सिन्हा के घर हुए चोरी मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी अमित कुमार सिन्हा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध दर्ज की गयी है। अमित ने 60 हजार रुपए नकद एवं जेवरात के चोरी होने की बात कही है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.