गोरखपुर, मार्च 6 -- चौरीचौरा। पिपराइच क्षेत्र के सिहोरिया निवासी प्रभाकर मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने उनकी बाइक चोरी का केस दर्ज किया है। प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया था कि डुमरी खास के पास एक निजी मैरिज हाल में शादी समारोह में गए थे। हाल के अंदर अपनी बाइक खड़ी करके चला गया। वापस लौटकर आया तो देखा कि गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.