देवरिया, जनवरी 29 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने बाइक व अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड नं 11 निवासी संतोष वर्मा ने महुआडीह पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि बेटा आकाश वर्मा 22 अपनी मां पत्नी रीना को बाइक से लेकर 19 जनवरी को मायके देवरिया जिले के बरहज गया था। कुछ घंटे बाद वापस घर को निकला। महुआडीह-हाटा मार्ग पर लीलापुर चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक समाने से ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना में मां-बेटा घायल हो गए। महिला का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.