अज्ञात चालक और खलासी के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर, जून 4 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी ट्रालर मालिक राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने खलासी सत्यपाल यादव और एक अज्ञात चालक के खिलाफ ट्रालर व नकदी लेकर फरार होने का केस दर्ज किया। राजेश यादव ने आरोप लगाया है कि 25 मई की रात खलासी सत्यपाल यादव उनके पास अज्ञात चालक को साथ लेकर पहुंचा और बिहार से बालू लाने के लिए ट्रालर ले जाने की बात कही। वह गाड़ी के साथ 30 हजार रुपये नकद लेकर चला गया। रास्ते में 17,800 रुपये का डीजल भी भरवाया जिसका भुगतान मालिक ने ऑनलाइन किया। इसके बाद खलासी से संपर्क नहीं हो सका और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का पता नहीं चल सका। जनसुनवाई में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.